Bahraich Crime: हाथी ने महिला को बेरहमी से मार डाला, ग्रामीणों में फैली दहशत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahraich Crime: यूपी के बहराइच से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक हाथी महिला के लिए काल बन गई. बकरी चरा रही वृद्ध महिला को हाथी ने खेत में बेरहमी से मार डाला. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है.

खेत में बकरियां चरा रही थी वृद्ध महिला

दहशत फैलाने वाली यह घटना कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव के पास रविवार दोपहर में हुई. बताया गया है कि भवानीपुर गांव निवासी कुवरिया (80 वर्ष) पत्नी इतवारी रविवार की सुबह करीब 11 बजे जंगल के किनारे स्थित चारागाह में बकरियां चराने के लिए गई थी. दोपहर 12 बजे के आसपास जंगल से निकले टस्कर हाथी ने उसे दौड़ा लिया.

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

वृद्ध महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ते, तब तक हाथी ने हमला कर महिला को पैरों तले रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल होने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला के चेहरे और सीने में गंभीर चोट लगी थी. गांव के बाहर शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. लोगों ने टस्कर हाथी को देख हाका लगाना शुरू किया.

लगभग 40 मिनट तक मौके पर खड़ा रहा हाथी

लगभग 40 मिनट तक हाथी मौके पर खड़ा रहा. इसके बाद जंगल की ओर चला गया. महिला का क्षतविक्षत शव खेत में मिला. शव को देखने से ऐसा लग रहा था कि शायद हाथी ने पहले दांत से कई हमले कर महिला को घायल किया, फिर पैरों से कुचला.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष कुमार, वाचर सुनील गौड़ मौके पर पहुंचे. सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव निवासी मुरली पुत्र राम किशुन के हल्दी के खेत में घुसकर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था. इसके बाद महिला पर हमला कर उसे भी मार डाला. लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version