बलूचिस्तानः सुसाइड बम धमाके से उड़ाई ट्रेन, कई डिब्बे बे-पटरी, लगी आग, 24 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Balochistan Train Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के क्वेटा शहर से बड़ी खबर सामने आई है. क्वेटा के मन फाटक इलाके में धमाके के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये ट्रेन कैंट से आ रही थी. मौके पर आग और धुआं देखा गया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया. ब्लास्ट के बाद एक डिब्बे में आग लग गई और जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है. इस धमाके में 24 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

News Article Hero Image

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन चमन फाटक के पास कैंटोनमें से आ रही थी, यह ब्लास्ट रेलवे ट्रैक के पास हुआ, यह धमाका आत्मघाती हमला माना जा रहा है. धमाके के साथ-साथ मौके पर गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं. धमाके के बाद एंबुलेंस और सिक्योरिटी फोर्स मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया है.

इमारतों और वाहनों में लगी आग

विस्फोट के बाद आसपास खड़े वाहनों और इमारतों में भी आग लग गई. जिसके कारण स्थिति काफी ज्यादा भयावह हो गई, जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि लोग ट्रैक से गुजर रहे हैं और आग की लपटें दिख रही हैं. क्वेटा के सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. इस हमले को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वह काफी भयानक हैं.

रेलमंत्री ने की घटना की निंदा

क्वेटा में हुए ब्लास्ट की फेडरल रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी ने कड़ी निंदा की है. रेलवे के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान में रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि क्वेटा कैंट से आ रही एक शटल ट्रेन चमन फाटक के पास ब्लास्ट की चपेट में आ गई. ब्लास्ट के कारण, इंजन सहित तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि दो डिब्बे पलट गए. सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है और बचाव अभियान शुरू कर दिया है, जबकि राहत कार्यों के लिए बचाव ट्रक और राहत ट्रेनें मौके पर भेज दी गई हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रेलवे की ऑपरेशनल गतिविधियां बिना रुके जारी रहेंगी और घटना की रिपोर्ट भी जल्द ही सामने आएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version