Bandhavgarh Tiger Reserve: दो बाघों का मिला शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश में दो दिनों में दो बाघों का शव मिलने से पार्क प्रबंधन चौकस हो गया है. उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ टाइगर रिजर्व के ताला कोर एरिया में दो बाघ के शव मिले हैं. एक तरफ जहां मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे एक बाघ का शव मिला था. वहीं एक दिन बाद बुधवार को करीब दो किमी दूर एक और बाघ का शव मिला. सीसीएफ एलएल उइके ने बताया कि दोनों बाघों की मौत आपसी संघर्ष के चलते हुई है. मामले की जांच प्रबंधन कर रहा है.

बाघ के शरीर पर मिले चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक, ताला कोर एरिया के किला पहुंच मार्ग में कक्ष क्रमांक 317 के पास गश्ती दल को संदिग्ध परिस्थिति में नर बाघ (7 वर्ष) का शव मिला. उन्होंने इसकी जानकारी बीटीआर प्रबंधन को दी. सूचना मिलने पर प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. अधिकारियों ने बताया कि बाघ के कंधे, गले और शरीर में चोट के निशान मिले हैं. बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया है.

सीसीएफ एलएल उइके ने बताया
वहीं, दूसरे दिन बुधवार को सीसीएफ एलएल उइके ने बताया कि जहां बाघ का शव मिला उससे दो किमी दूर एक और बाघ की शव मिला है. प्रबंधन ने बताया कि बाघ की मौत का कारण आपसी संघर्ष है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

Sensex opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, 400 अंक फिसला सेंसेक्स 

Sensex opening Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की. यह लगातार...

More Articles Like This

Exit mobile version