बांग्लादेशः चीफ जस्टिस ने दिया इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने दिया था अल्टीमेटम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ढाकाः बांग्लादेश से बड़ी खबर आ रही है. बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने न्यायपालिका के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है. मालूम हो कि प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ढाका में सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया. इसके बाद चीफ जस्टिस सहित सभी जजों को दोपहर 1 बजे तक इस्तीफा देने को कहा गया.

चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने उभरते हालात के बीच देश भर में सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालय और निचली अदालतों के न्यायाधीशों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्याग पत्र देने का फैसला किया है. यह पूछे जाने पर कि क्या सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी इस्तीफा देंगे, मुख्य न्यायाधीश ने कहा, “यह उनका निर्णय है.”

मुहम्मद युनूस बने बांग्लादेश के नए पीएम
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर जज और चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे उनके आवासों पर धावा बोल देंगे. मालूम हो कि शेख हसीना के देश छोड़े जाने के बाद वहां मुहम्मद युनूस की अगुआई में नई सरकार बन चुकी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version