Bangladesh: ढाका में भिड़े प्रदर्शनकारी और अवामी लीग के समर्थक, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: आरक्षण को लेकर बांग्लादेश में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी और सत्तारूढ़ अवामी लीग के समर्थक आपस में भिड़ गए. इस भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए. इसके अलावा देश के कई अन्य इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगाने के साथ ही कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की.

रविवार सुबह ढाका में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी शाहबाग में एकत्र हुए थे. प्रदर्शनकारी रैली निकालकर प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और कोटा सुधार विरोध प्रदर्शनों के तहत हाल ही में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग करते हुए नारबाजी कर रहे थे. इसी दौरान मुंशीगंज में प्रदर्शनकारियों को अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं के समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा. इस दौरान हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई.

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने साइंस लैब चौराहे पर भी सरकार विरोधी नारे लगाए. इसके अलावा बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी (बीएसएमएमयू) में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में निजी कारों, एम्बुलेंस, बाइकों और बसों में तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ढाका की विज्ञान प्रयोगशाला, धानमंडी, मोहम्मदपुर, टेक्निकल, मीरपुर-10, रामपुरा, तेजगांव, फार्मगेट, पंथापथ, जतराबारी और उत्तरा में भी विरोध प्रदर्शन और रैलियां होंगी. उन्होंने स्कूलों-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और मदरसों के छात्रों के साथ-साथ श्रमिकों, पेशेवरों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और अन्य सार्वजनिक सदस्यों से विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version