Bastar Encounter: बस्तर में मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, एक जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxalites Encounter in Bastar: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए हैं. वहीं, डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है. मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर कल शाम 6 बजे से मुठभेड़ चल जारी है. डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है. जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान हुए हैं. ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ शामिल हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार शाम को उस समय गोलीबारी शुरू हो गई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित कई स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किस्मत का साथ मिलेगा या बढ़ेंगी परेशानियां, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version