बठिंडाः सीवरेज प्लांट की सफाई करते समय जहरीली गैस से तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बठिंडा पंजाब के बठिंडा से दुखद खबर सामने आई है. यहां सीवरेज प्लांट की सफाई के दौरान जहरीली गैस की जद में आने से तीन लोगों की हालत बिगड़ गई. सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी की रामसरा रोड पर स्थित टाउनशिप में मंगलवार को ठेकेदार कंपनी के 4 कर्मचारियों की तरफ से एसटीपी की सफाई चल रही थी। इस दौरान जहरीली गैस की वजह से 4 कर्मियों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी. सूचना मिलने पर सेहत व सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और प्रभावितों को तुरंत बठिंडा एम्स में ले जाया गया.

प्रबंधन की तरफ से घटना की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी गई. काफी प्रयास के बावजूद तीन कर्मियों को बचाया नहीं जा सका, जबकि एक ही हालत स्थिर बनी हुई है. मृतकों की पहचान, सुखपाल सिंह, राजविंदर सिंह व अस्तर अली के रूप से हुई है, जबकि चौथे कृष्ण कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Latest News

मेमोरी की बढ़ती लागत के चलते Apple ने भारत में बढ़ाए iPhone के दाम, 40% तक महंगे हुए मॉडल

Apple ने भारत में अपने iPhone लाइनअप की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है. कुछ मॉडल 40.6 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं. जानें iPhone 17, iPhone 18 Pro, iPhone Air और दूसरे मॉडल्स के नए दाम.

More Articles Like This

Exit mobile version