शादी की सिल्वर जुबली से पहले पति बना हैवान, सिलबट्टे से कूचकर ली पत्नी की जान?

Must Read

सलीम सिद्दीकी/ कानपुर देहात: यूपी के कानपुर देहात में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जहां पारिवारिक कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी को सिलबट्टे से मार कर मौत के घाट उतार दिया. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्ज़े में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूरे परिवार ने मिलकर बेटी हत्या की है.

शादी के 21 साल बाद क्यों की हत्या
आपको बता दें भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर पुखरायां के अजय की शादी उपासना से साल 2002 में हुई थी. शादी के बाद शुरु में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना शुरु हो गया. हालात इतने बिगड़ गए की शादी के 21 साल बाद अजय ने अपनी पत्नी उपासना की सिलबट्टे से कूंच कर हत्या कर दी, और खुद थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाट फैल गया है. फिलहाल, पुलिस ने अजय पर मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है.

हत्या की साजिश में पूरा परिवार शामिल
उपासना की मौत को लेकर परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा, “अजय ने पूरी प्लानिंग के तहत अपने घरवालों को बाहर भेज दिया और उपासना की हत्या कर दी. 21 सालों से उपासना प्रताड़ित की जा रही थी उसे खाने पीने को नहीं दिया जाता था. बिजली काट दी जाती थी उसे आए दिन मारा पीटा जाता था उपासना की हत्या में अजय का पूरा परिवार शामिल है और उन्हें भी कठोर सजा मिलनी चाहिए.”

Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This