Bengal: बस और कार की टक्कर, चार की मौत, CM ममता ने की मुआवजा की घोषणा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal car bus accident: वेस्ट बंगाल से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. गुरुवार की सुबह पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में कार और बस की टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुई, जब मारिशदा इलाके में एनएच-116 पर दीघा से आ रही कोलकाता जाने वाली बस की विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई. पुलिस ने कहा कि घायल कार में सवार चारों लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

CM ममता बनर्जी ने जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के ऐलान किया है. पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हम यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि कार चालक नशे में था या नहीं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी.

सीएम ने एक्स पर लिखा
मुझे यह जानकर दुख हुआ कि आज सुबह पूर्व मेदिनीपुर के मारिश्दा में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मैं पीड़ितों के परिवारों, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा. राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा भी देगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version