बंगालः STF ने पांच लाख के इनामी नक्सली मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maoist Arrests: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल की बंगाल में गिरफ्तारी के बाद अब बंगाल एसटीएफ ने उसके दस्ते के दो सदस्यों को भी बंगाल के मेदनीपुर जिले के सालबनी में गिरफ्तार किया है. आईजी अभियान नरेंद्र सिंह ने दोनों के बंगाल में गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है.

गिरफ्तार माओवादियों में पांच लाख का इनामी माओवादियों का सब जोनल कमांडर मंगल सिंह सरदार उर्फ मंगल महतो उर्फ समीर उर्फ पांडेय व दो लाख की इनामी उसकी पत्नी मालती शामिल हैं. मंगल सिंह सरदार मूल रूप से बंगाल के ही झारग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के बिदरी का रहने वाला है और उसके विरुद्ध झारखंड के विभिन्न थानों में 11 कांड दर्ज थे.

वहीं, उसकी पत्नी बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के गोपीबल्लभपुर की रहने वाली है. उसके विरुद्ध भी झारखंड के विभिन्न थानों में 11 कांड दर्ज थे. उनकी गिरफ्तारी के बाद अब झारखंड पुलिस की एक टीम बंगाल जाएगी और उनसे झारखंड में माओवादियों के माध्यम से छिपाकर रखे गए हथियार, कारतूस आदि के बारे में जानकारी जुटाएगी.

यह भी पता किया जाएगा कि उनके दस्ते के और कितने सदस्य बचे हुए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड में माओवादी विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की दबिश के बाद ये माओवादी झारखंड छोड़कर बंगाल भाग गए थे. दोनों छुपकर बंगाल में रह रहे थे. वहां बंगाल एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया है.

पूर्व में असीम मंडल सहित चार माओवादी हो चुके हैं अरेस्ट

पूर्व में बंगाल एटीएस ने 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल सहित चार माओवादियों को अरेस्ट किया था. अब इसी दस्ते के इन दो माओवादियों की गिरफ्तारी के बाद असीम मंडल दस्ते का पूरी तरफ सफाया हो गया है.

17 सितंबर को असीम मंडल पकड़ा गया था. उसके पूर्व 15 लाख के इनामी माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य राम प्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी 10 लाख की इनामी मीता उर्फ नयनतारा व एक लाख की इनामी सदस्य गौरी को बंगाल पुलिस ने अरेस्ट किया था. माओवादियों के खिलाफ लगातार पुलिस का एक्शन जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version