Betul: चुनाव ड्यूटी से लौट रही पुलिसकर्मियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 21 जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बैतूलः मध्य प्रदेश से सड़क हादसे की खबर आ रही है. शनिवार को बैतूल के बरेठा घाट के पास लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छिंदवाड़ा से चुनावी ड्यूटी पूरी कर राजगढ़ लौट रहे पुलिस और होमगार्ड जवानों की बस पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 21 जवान घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया गया है कि नौ जवानों को गंभीर चोटे आई है.

पुलिस के मुताबिक, बरेठा घाट में अर्जुन गोंदी जोड़ की पुलिया के पास शनिवार की सुबह करीब 4 बजे जवानों को लेकर जा रही बस एमपी 13 पी 2233 ट्रक से टक्कर के बाद घाट में पलट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर शाहपुर, कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को शाहपुर और बैतूल के अस्पताल लाया गया. घायल जवानों ने बताया कि रात एक बजे बस छिंदवाड़ा से राजगढ़ के लिए बस निकली थी. रास्ते में अचानक तेज आवाज आई और बस पलट गई. घायलों में नारायण सिंह, असलम, दिनेश, राम सिंह, रामबाबू, नरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, राहुल सोलंकी, रमेश, देवेंद्र वर्मा, अखिलेश बनवारी, मनोहर लाल, मुकेश, माधव सिंह, राहुल वर्मा, अखिलेश, दिनेश, पर्वत सिंह, इंद्रपाल, भगवान सिंह, केलाराम, आसिफ अली और अन्य शामिल हैं. नौ जवानों को गंभीर चोटें आई हैं. इन्‍हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. शेष का उपचार शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

Latest News

मिडटर्म चुनाव हारते ही ट्रंप के कुनबे में पड़ी दरार, वेंस ने बनाई दूरी तो हेगसेथ पर भी मडरा रहा महाभियोग का साया

US Politics after Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

More Articles Like This

Exit mobile version