Bhadohi Fire: शोरूम में लगी आग, सैकड़ों बाइकें खाक, करोड़ों का नुकसान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhadohi Fire News: भदोही से भीषण आग की खबर आ रही है. यहां कोतवाली क्षेत्र के नेशनल तिराहा बाईपास रोड के पास स्थित टीवीएस शोरूम में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई. काफी प्रयास की बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग की इस घटना में करोड़ों की बाइकें जलकर खाक हो गई. शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

टीवीएस शोरूम में लगी आग
जानकारी के मुताबिक, भदोही नेशनल तिराहा के पास शुक्ला टीवीएस एजेंसी है. रोज की तरह बुधवार की देर शाम भी एजेंसी संचालक सहित अन्य कर्मी शोरूम बंद कर घर चले गए. गुरुवार की किसी कारणवश शोरूम में आग लग गई. सुबह जबरदस्त कोहरा होने की वजह से आग की किसी को जानकारी नहीं हुई.

कोचिंग से लौट रहे बच्चों ने शोरूम से धुंआ निकलता देखा
शोरूम के सामने ही स्थित गली में कुछ बच्चे कोचिंग पढ़ने आते है. कोचिंग छूटने के बाद जब बच्चे लौटने लगे और शोरूम के नजदीक पहुंचे तो उन्हें धुंआ निकलता दिखाई दिया. छात्रों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस और अन्य लोगों को दी. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना के बाद बाद फायर की गाड़ी मौके पर पहुंची, शोरूम संचालक भी पहुंच गए.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गई. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक शोरूम में मौजूद सैकड़ों गाड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी. आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है. शोरूम संचालक अमित शुक्ला के मुताबिक, शोरूम में लगभग 800 गाड़ियां थी. आग के कारण कितना नुकसान हुआ, इसका फिलहाल सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन लगभग तीन करोड़ के नुकसान का अनुमान है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026: मां अम्बे के चरणों में सिर झुका लो…, नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. प्रत्येक वर्ष कुल चार बार नवरात्रि आती है....

More Articles Like This

Exit mobile version