भदोही: अपने तीन बच्चों के साथ तालाब में कूदी मां, तलाश में जुटे गोताखोर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भदोहीः यूपी के भदोही से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आज सुबह एक मां अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूद गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मां-बच्चों की तलाश शुरु करा दी.

दुर्गागंज थाना के जद्दोपुर गांव में हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गागंज थाना के जद्दोपुर गांव में गुरूवार की सुबह अन्नू देवी (35) अपने तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूद गई. घटना की जानकारी होते ही महिला के परिवार वालों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस सूचना देने के बाद ग्रामीण मां और बच्चों की तलाश में जुट गए. लेकिन कुछ पता नहीं चला. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद आसपास के गोताखोरों को बुलाया और तलाश शुरु कराई. बताया गया है कि मां अन्नू अपने तीन बच्चों आठ वर्षीय बेटी दीक्षा, छह वर्षीय सूर्यांश, तीन वर्षीय दिव्यांश के साथ तालाब में कूदी है. फिलहांल, गोताखोर मां और बच्चों की तलाश में जुटे हैं.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version