हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बड़ा फैसला, चार धाम में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उत्तराखंड: उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटना के बाद चार धाम यात्रा के दौरान मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दिया गया है. यूकाड़ा और डीजीसीए ने अगला आदेश जारी होने तक इस सेवा पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर एसओपी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर जारी किए कड़े निर्देश

हेलीकॉप्टर हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम ने कहा कि प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए.

सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया जाए, जो हेली संचालन की सभी तकनीकी व सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा कर एसओपी तैयार करेगी. यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह से सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो.

समिति पुरानी घटनाओं की भी करेगी जांच

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति इस मामले में रिपोर्ट देगी. यह समिति राज्य में हुए हेलीकॉप्टर हादसों पर जांच करेगी. जांच में रविवार को हुए हादसे के साथ ही पुरानी घटनाएं भी शामिल होंगी. यह समिति हर घटना के कारणों की गहराई से जांच करेगी और दोषी व्यक्तियों या संस्थाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करेगी. सीएम ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं का महत्व तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यधिक है, इसलिए इनमें सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

गौरीकुंड के धुरी खर्क के पास क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

मालूम हो कि रविवार को हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर तीर्थ यात्रियों को वापस लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था. गौरीकुंड के धुरी खर्क के पास हेलीकॉप्टर जंगल में क्रैश हो गया. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार सुबह 5 बजे के करीब हुआ. हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविशन का बताया जा रहा है. गौरीकुंड के ऊपरी इलाके में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है.

Latest News

किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सही या गलत? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Kitchen Vastu Tips : भारतीय हिंदू घरों में अक्सर किचन में जूते चप्पल पहनकर जाने से मना किया जाता...

More Articles Like This