बड़ा खुलासाः धनबाद से जुड़ा बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का कनेक्शन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Suvendu Adhikari PA Murder Case: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है.पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में झारखंड  के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है. बदमाशों ने वारदात में इस्तेमाल की बाइक पर धनबाद के कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था. इस बीच, विभाष भट्टाचार्य का घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से उन्हें क्लीन चिट मिल गई है.

बाइक पर लगाया था फर्जी नंबर

मालूम हो कि चुनावी नतीजों के तुरंत बाद हुई इस हाई प्रोफाइल हत्या मामले की जांच के लिए गठित बंगाल पुलिस की SIT टीम बीती रात जांच के लिए धनबाद पहुंची थी. यहां थाने में काफी देर तक छानबीन की गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. खुलासा यह है कि हत्यारों ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक पर फर्जी नंबर लगाया था. दरअसल, यह नंबर धनबाद के एक कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का चुराया गया था.

ऐसे सामने आया धनबाद कनेक्शन

जांच में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक के नंबर JH… से इसका झारखंड कनेक्शन निकला. अपराधियों की बाइक का नंबर धनबाद के विभाष के नाम पर रजिस्टर्ड है. जांच आगे बढ़ी तो ट्रेस धनबाद के पाथरडीह पहुंची.

फिर पता चला कि अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था, वह धनबाद के चास नाला कार्यालय में तैनात बंगाल के विभाष भट्टाचार्य के नाम पर रजिस्टर्ड है. विभाष मूल रूप से बर्नपुर (बंगाल) से हैं और कुछ वर्ष पहले उनका तबादला हो गया था. इसके बाद, शुक्रवार रात बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची. पाथरडीह थाने में घंटों पूछताछ के बाद टीम ने भट्टाचार्य के घर बाइक सत्यापित की. कर्मचारी ने सफाई दी कि घटना के समय वह कार्यालय में थे. सीसीटीवी फुटेज ने इसे साबित कर दिया. जांच में पाया गया कि हत्यारों ने उनकी बाइक का नंबर दूसरी बाइक (अलग मॉडल व रंग) पर लगाया था.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version