बिहार: मुजफ्फरपुर बाल गृह से 10 बच्चे गायब, प्रशासन में हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Muzaffarpur Crime: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित नरौली बाल गृह (बालक) से 10 बच्चों के लापता होने की सूचना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. बाल गृह से एक साथ कई बच्चों के गायब होने की जानकारी मिलने ही एसडीएम और डीएसपी पूर्वी-2 मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई.

बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस

स्थानीय मुशहरी थाना की पुलिस भी बाल गृह पहुंचकर बच्चों के गायब होने के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाल गृह से 10 बच्चों के अचानक गायब होने की बात सामने आई है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चे बाल गृह से कैसे बाहर निकले और कब से लापता हैं. पुलिस बाल गृह के कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास के इलाकों में भी बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई है.

प्रशासन की ओर से बाल गृह के सुरक्षा इंतजाम और निगरानी व्यवस्था की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी. फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने और बाल गृह के रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी हुई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version