Bihar Crime: पटना में बदमाशों ने दारोगा को मारी गोली, 4 गिरफ्तार और 3 फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार में आपराधिक घटनाएं धमने का नाम नहीं ले रही है. यहां अपराधी पूरी तरह से बेखौफ है. उनके बुलंद हौसले का आलम यह है कि आम लोगों की कौन कहे, पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं. इसी कड़ी में बीती रात चोरों ने एक सहायक दारोगा को गोली मार दी. पुलिस ने चार चोरों को दबोच लिया. जबकि तीन फरार हो गया.

बेट्री चुरा रहे थे चोर
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के बेउर थाना के बाइपास के पास बीते रविवार की देर रात चोरों का एक दल दूरसंचार केंद्र से बेट्री चुरा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. जैसे ही चोरों की नजर पुलिस पर पड़ी, एक चोर ने फायरिंग शुरु कर दी. एक गोली सहायक दारोगा फूलन राम के हाथ में लगी.

फरार चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने घेराबंदी कर चार चोरों को पकड़ लिया, जबकि तीन भागने में सफल हो गया. गोली दारोगा के हाथ में लगी. वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. पुलिस ने पिस्तौल सहित कारतूस और खोखा बरामद किया. पुलिस गिरफ्तार चोरों को थाने लाई. फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version