बिहार में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, हथियार लहराते हुए भाग निकले बदमाश, वारदात से इलाके में हड़कंप

Bihar JDU Leader Murder: बिहार के बेगूसराय जिले में JDU के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष व नेता नीलेश कुमार (37) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मंगलवार देर रात हुई इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप और गांव में दहशत फैल गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले. सूचना मिलते ही छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

गांव में तनाव, भय और पुलिस के खिलाफ आक्रोश

परिजनों के अनुसार निलेश कुमार पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी के सहारे ही परिवार चलाते थे. फिलहाल गांव में तनाव, भय और पुलिस के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार घटना जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव की है. बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर बने अपने मवेशी बथान में सो रहे नीलेश कुमार पर अचानक 6 से अधिक बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े, तब तक हथियारबंद बदमाश फरार हो चुके थे.

एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही मंझौल DSP और छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. FSL की टीम सबूत इकट्ठा कर रही है. मृतक के पिता रामबली महतो ने बताया कि नीलेश पहले जदयू के पंचायत अध्यक्ष थे और हाल ही में विधानसभा चुनावों में भी सक्रिय रहे थे. उन्होंने बताया कि पहले गांव के ही बृजेश कुमार के साथ जमीन विवाद था.

घटना की वजह पुराना जमीन विवाद

बेगूसराय SP मनीष ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना की वजह पुराना जमीन विवाद है. 2019 में दोनों पक्षों के बीच मामला दर्ज हुआ था. परिजनों के आरोप के आधार पर बृजेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें. Parliament Winter Session: चुनाव सुधारों पर जोरदार बहस, अमित शाह शाम 5 बजे देंगे जवाब

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version