Bihar Crime: बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. घायल का गंभीरअवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है.

बाइक सवारों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही निवासी शाहिद आलम उर्फ पप्पू पर नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल के समीप बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए.

मौके से पुलिस ने बरामद किया कारतूस का खोका
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घायल को तत्काल अस्पताल लाया गया. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना स्थल से पुलिस ने कारतूस का खोका बरामद किया गया है.

एएसपी ने घायल से ली घटना की जानकारी
अस्पताल पहुंचकर एएसपी परिचय कुमार ने घायल व्यक्ति से घटना के संबंध में जानकारी ली. पीड़ित ने बताया कि वह टाइल्स लाने के लिए वह शहर के जीरो माइल की तरफ जा रहा था. इसी दौरान गांगी बैरियर के समीप तीन बाइक सवार आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जमीन विवाद को लेकर हुई वारदात
उसने बताया कि वर्ष 2023 से पांच कट्ठा जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है. वह जमीन अपनी चचेरी बहन से खरीदा था, लेकिन कुछ लोग लगातार उस जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे, जिन व्यक्तियों से जमीन का विवाद चल रहा था. उन्हीं ने इस घटना को अंजाम दिया है.

एएसपी परिचय कुमार ने बताया
इस संबंध में एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने की सूचना मिली है. फिलहाल, उसका उपचार कराया जा रहा है. घटना का विवाद उसके द्वारा ही बताया गया है कि जमीन को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था. पहले उसे धमकी भी दी गई थी और आज उसे तीन गोली मारी गई है. आरोपियों की पहचान हो गई है. उनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version