बिहारः शेखपुरा में भीषण हादसा, ऑटो और ट्रक की भिड़ंत, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शेखपुराः बिहार से भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आई है. यह हादसा शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह हुआ. इस हादसे में जहां पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को अपताल ले जाया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया. ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, आज सुबह शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मनिंडा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, ऑटो पर सवार सभी यात्री शेखपुरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने अचानक संतुलन खो दिया और जोरदार टक्कर हो गई.

चार लोगों की मौके पर हुई मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों घटना की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान एक अन्य व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया. गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को  जाम कर दिया, जिससे आवागन ठप हो गया. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version