Bihar: सावन के पहले सोमवार को अमंगल, गंगा में डूबने से चार युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भागलपुरः पवित्र सावन माह में पहले दिन बिहार से अमंगल की खबर आ रही है. यहां भागलपुर जिले में गंगा स्नान करने के दौरान चार युवक गंगा में डूब गए. गोताखोरों ने चारों शवों को नदी से निकाला. यह दुर्घटना नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट हुई. बाताय जा रहा कि सभी मृतक नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले थे.

परिजनों ने बताया
परिजनों ने बताया कि सावन माह के पहले सोमवार को लेकर नवगछिया नया टोला गांव से 11 लड़के गंगा स्नान के लिए मधुरापुर गंगा जहाज घाट गए थे. गहरे पानी में जाने की वजह से पहले एक लड़का डूबने लगा. उसको बचाने दूसरा लड़का पहुंचा. इसी तरह एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 11 लड़के डूबने लगे. स्थानीय लोगों की मदद से सात लड़कों को बचा लिया गया, लेकिन चार लड़के डूब गए.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
इस हादसे में शिवम कुमार (18 वर्ष) पिता दिगंबर शर्मा, सोनू कुमार उम्र (16) पिता दिलीप गुप्ता, आलोक कुमार (वर्ष) पिता संतोष भगत और संजीव कुमार (17 वर्ष) पिता अरुण कुमार शाह की मौत हो गई. घटना की सूचना पर भवानीपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार, अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल, आरओ भरत कुमार झा, सहित कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे गए. घटना की जानकारी लेते आगे की कार्रवाई में जुट गए. उधर, इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version