Bihar News: बरातियों के वाहन पर पलटा हाईवा, 6 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. सोमवार की देर रात भागलपुर में बरात वाहन पर हाईवा पलट गई. इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार 6 बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से घायलों को मायागंज अस्पताल, भागलपुर अस्पताल पहुंचाया.

अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पर पलटा हाईवा
जानकारी के अनुसार, तीन स्कॉर्पियो से बरात मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के धापड़ी मोड़ गोबड्डा पंचायत के गोरिया टोला से पीरपैंती के श्रीमतपुर गांव जा रही थी. जो स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हुई, समें चालक सहित 11 लोग सवार थे. गाड़ी घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर के पास विपरीत दिशा से (कहलगांव की ओर से) गिट्टी लदा हाईवा आ रहा था. घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. इस वजह से सड़क एक ओर से करीब तीन से चार फीट तक ऊंची थी. गुजरने के दौरान हाईवा अनियंत्रित होकर बराती वाहन (स्कॉर्पियो) हादसे के दौरान उस स्कॉर्पियो के आगे-पीछे दो अन्य स्कॉर्पियों चल रही थी. एक्सीडेंट होते ही दोनों स्कार्पियो किसी तरह आगे पीछे करती हुई बच निकली.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लोगों को निकालने में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में एक बच्चा सहित 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान संचित कुमार (28 वर्ष), अभिषेक कुमार (18), परिमल दास (21), छोटू मंडल (स्कार्पियो चालक), अमित दास (30 वर्ष) और पंकज कुमार के रूप में हुई. घायल कैलाश दास (60 वर्ष) सहित दो अन्य घायलों का उपचार मायागंज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

Latest News

स्वच्छता अभियान से सरकार को बड़ा लाभ, कबाड़ बेचकर कमाए 4,405 करोड़ रुपये

स्वच्छता अभियान के तहत कबाड़ निपटान से सरकार ने 4,405 करोड़ रुपये की आय अर्जित की. जनवरी 2026 में हजारों कार्यालयों में फाइलों की छंटनी और सफाई अभियान चलाया गया.

More Articles Like This

Exit mobile version