Bihar News: कलेजे का टुकड़ा बना काल, बेरहमी से कर दी मां की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. यहां कलेजे का टुकड़ा ही मां के लिए काल बन गया. ईंट-पत्थर से वार कर जन्म देने वाली मां को मौत की नींद सुला दिया. दिल को दहला देने वाली यह घटना बेगूसराय में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के साथ ही कातिल बेटे को हिरासत में ले लिया.

मंदिर जाने के दौरान बेटे ने मां नूतन को कमरे में किया बंद
जानकारी के अनुसार, सिंघौल थाना क्षेत्र के पाचंबा वार्ड नंबर-17 में रहने वाले बमबम सिंह की 45 वर्षीय पत्नी नूतन देवी रहती थी. परिवार के लोगों ने बताया है कि आज सुबह जब नूतन देवी घर से पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी. तभी उसके पुत्र आनंद कुमार ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया.

ईंट-पत्थर से वार कर बेटे ने की मां की हत्या
उन्होंने बताया है कि कमरा में बंद कर निर्मम तरीके से ईंट-पत्थर से मां का सिर कूचकर मार डाला. आसपास के लोग महिला की चींखने की आवाज सुनकर वहां पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था. लोगों द्वारा काफी आवाज लगाने के बाद जब कमरा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए. देखा कि नूतन खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी. वारदात के बाद आनंद कुमार ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी.

आरोपी बेटे से पुलिस कर रही पूछताछ
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों ने आरोपी बेटे को पुलिस को सौंप दिया. मृत महिला के छोटे पुत्र अनुभव कुमार ने बताया है कि बड़े भाई आनंद कुमार ने बेवजह मां को पकड़ लिया और कमरा में बंद कर ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. सिंघौल थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आनंद ने किस बात को लेकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version