Bihar: बिहार के सुपौल में हैरान करने वाला मामला! नर्सरी के बच्चे ने तीसरी कक्षा के छात्र को मारी गोली

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार के सुपौल जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद हर कोई ही हैरान है. दरअसल, त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी की क्‍लास में पढ़ रहे एक पांच साल के बच्‍चें ने उसी स्‍कूल में पढ़ रहे तीसरी क्‍लास के छात्र पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि बुधवार को यह बच्‍चा अपने स्‍कूल बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंचा था. वहीं, स्‍कूल के प्रार्थना से पहले ही उसने तीसरी क्लास के 10 वर्षीय स्टूडेंट आसिफ पर गोली चला दी. इस दौरान गोली आसिफ के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

कैसे हुई लापरवाही

इस दौरान इलाज के लिए आसिफ को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज भेजा गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिरकार इतनी बड़ी लापरवाही हुई तो कैसे हुई.

परिजनों ने सड़क पर काटा बवाल

वहीं, इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने लालपट्टी गांव स्थित एनएच 327 को करीब आधे घंटे तक जामकर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अभियुक्त की गिरफ्तारी करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों ने किसी तरह से समझा बुझाकर जाम को खत्म कराया.

इस चौकाने वाली वारदात के बाद अब सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. इसके साथ ही प्रशासन की सूझबूझ से सैकड़ो बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें- Pakistan: यूएन के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन पर हमला, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version