Bihar: नालंदा में मंत्री और विधायक पर ग्रामीणों ने किया हमला, जान बचाकर भागे दोनों नेता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नालंदा: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है. नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक पर हमला कर दिया. मंत्री और विधायक वहां भागकर अपनी जान बचाए. सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई.

मातमपुर्सी में गए थे मंत्री और विधायक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलावां गांव में मातमपुर्सी में राज्य के मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया पहुंचे थे. जैसे ही दोनों नेता गांव में पहुंचे, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया पर हमला कर दिया. हालात बिगड़ते देख मंत्री श्रवण कुमार और विधायक को किसी तरह जान बचाकर वहां से भागना पड़ा.

हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड और कई अन्य लोग घायल

इस हमले में मंत्री के बॉडीगार्ड और कई अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है. गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि ग्रामीण पहले से ही स्थानीय विधायक से नाराज चल रहे थे. इसी नाराजगी की वजह से जैसे ही वह गांव पहुंचे, लोगों का आक्रोश फूट  पड़ा. फिलहाल, पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव में अभी हाल में ही सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी. मंत्री श्रवण कुमार और स्थानीय विधायक पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे थे. घटना के पांच दिनों के बाद मंत्री और विधायक के पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए.

Latest News

ट्रंप को एक और बड़ा झटका, भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले लिंडसे ग्राहम की बहन भी हारीं चुनाव

New Delhi: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के नतीजों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है. इस बीच कंसास...

More Articles Like This