बीजापुरः नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के पांच जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजापुरः छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. रविवार को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की जद में आ गए. इस हमले में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई. यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए आला-अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे, अचानक से ब्लास्ट हो गया. पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तत्काल तैनात हो गए, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई. जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के पांच जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों में साकेत, संजय, पवन कल्याण, लोचन महतो और दुले राजेंद्र शामिल हैं.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version