बिजनौरः दुर्घटनाग्रस्त हुआ कांवरियों का वाहन, एक की मौत, 17 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बिजनौरः बुधवार की भोर में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे सड़क हादसा हो गया. कांवरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में जहां एक कांवरिया की मौत हो गई, वहीं 17 घायल हो गए. यह हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव हिंदूपुर के पास हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल कांवरियों को अस्पताल भेजवाया. शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

कांवरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद जिले के थाना मूढ़ापांडे क्षेत्र के गांव हरसैनपुर के रहने वाले 23 कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे. इसी दौरान आज भोर में करीब पांच बजे हरिद्वार- काशीपुर नेशनल हाईवे पर हिंदूपुर के सामने एक ढाबे पर चाय पीने के लिए चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकना चाह रहा था. इसी बीच पीछे से जा रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई.

हादसे के बाद कांवरियों में मची-पुकार
हादसे में बाद कांवरियों में चीख-पुकार मच गई. एक कांवरिए की मौके परही मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए. लोगों ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गए. एम्बुलेंस से सभी घायलों को पीएचसी कोतवाली देहात और सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया गया है. गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने पांच कांवड़ियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. सभी जिला मुरादाबाद के रहने वाले हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version