Bikaner: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हादसा, दो लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीकानेरः बीकानेर में सड़क हादसा हुआ है. लूणकरणसर के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की देर रात दो वाहनों की टक्कर में जहां दो चालकों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक
जानकारी के अनुसार, जालोर निवासी ट्रक चालक भारतमाला एक्सप्रेस मार्ग पर सहजरासर ढाणी भोपाला के पास ढाबे पर खाना खाकर ट्रक के पिछले हिस्से की जांच कर रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रहा दूसरा ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई.

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से पुलिस ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे दोनों चालकों को बाहर निकाला. इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को लूणकरणसर हॉस्पिटल भेजा. गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों में जालोर के सायला तहसील निवासी इकबाल खान पुत्र आलम खान और बालोतरा निवासी तगाराम शामिल है. जबकि नवाब खान और रजाक गंभीर रूप से घायल है. इनका इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version