गुजरातः ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई बस, तीन यात्रियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गुजरातः गुजरात में सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा आणंद के पेटलाड़ के पास तारापुर-धर्मज हाईवे पर आज सुबह हुआ. इस दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को लेकर राजकोट से सूरत जा रही लग्जरी बस तारापुर-धर्मज हाईवे पर  ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

इस हादसे में तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल अस्पताल भेजवाया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतकों की शिनाख्त में जुट गई.

Latest News

सत्संग और संयम से ही सफल होती है तीर्थयात्रा: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, हृदय को भक्तिरस में डुबोकर ही तीर्थयात्रा करो। तीर्थों...

More Articles Like This

Exit mobile version