बिक्रम मजीठिया हिरासत में: दबिश के बाद विजिलेंस टीम ले गई साथ

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ने हिरासत में ले लिया है. इससे पहले उनके अमृतसर और चंडीगढ़ आवास समेत नौ ठिकानों पर विजिलेंस ने छापेमारी की थी. रेड के दौरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी विधायक गुनीव कौन मजीठिया भी घर पर मौजूद थे. जांच के बाद बिक्रम मजीठिया को हिरासत में ले लिया गया है. मजीठिया ने घर से निकलने से पहले अपने दोनों बच्चों को दुलारा.

चंडीगढ़ में बाड़ फांदकर अंदर घुसे अधिकारी

सूत्रों की माने तो, बिक्रम मजीठिया के घर सहित अमृतसर में कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की गई है. पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी नशा कारोबार से जुड़े मामले में की जा रही है. रेड ड्रग मनी की तलाश में हो रही है. वहीं मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित आवास में सतर्कता अधिकारी बाड़ फांदकर घुसे. बिक्रम मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

कई दस्तावेज कब्जे में लिए

पंजाब सरकार की अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की ओर से नशा तस्करी के मामले में मजीठिया के अमृतसर ग्रीन एवेन्यू स्थित घर की तलाशी ली जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों ने कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं. अभी छानबीन चल रही है और किसी को भी मजीठिया के घर की तरफ आने-जाने की अनुमति नहीं है. आसपास के घरों और कोठियों में भी सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं.

मान सरकार पर मजीठिया ने बोला हमला

वहीं, इसको लेकर बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने बहुत पहले ही बता दिया था कि जब भगवंत मान सरकार को मेरे खिलाफ झूठे ड्रग केस में कुछ नहीं मिला तो अब वो मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है. मजीठिया ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है.

उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में टीम ने मेरे यहां छापा मारा है. भगवंत मान जी, ये समझ लीजिए, आप चाहे जितने भी कागज दे दीजिए, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा पाएगी. मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करता रहूंगा. मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है.

Latest News

UPI Payment Charges: दोस्त को ₹5,000 भेजने पर लगेगा चार्ज? P2P और P2M पेमेंट में समझें पूरा अंतर

UPI से दोस्त को 5,000 रुपये भेजने पर कोई अलग चार्ज लगता है या नहीं? जानिए P2P और P2M ट्रांजैक्शन में अंतर और Merchant Payment से जुड़े चार्ज का पूरा मामला.

More Articles Like This