श्रीलंका की जेल में खूनी संघर्ष! अधिकारियों और कैदियों की भिड़ंत, 20 की मौत, 100 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka Jail Violence: श्रीलंका से बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक जेल में खूनी संघर्ष हुआ है. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित एक जेल में कैदियों और जेल प्रशासन के बीच हिंसक झड़प हो गई है. इस खूनी संघर्ष में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना राजधानी कोलंबो से लगभग 35 किलोमीटर दूर नेगोम्बो की एक जले की है. जेल में रविवार से ही विवाद की शुरुआत हो गई थी. श्रीलंका टेलीविजन चैनल हिरू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिंसक झड़प में जान गंवाने वालों और घायलों में कैदी और जेल अधिकारी दोनों शामिल हैं.

पुलिस स्पोकपर्सन चंदना हेराथ ने जेल के अंदर झड़प और मौतों की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने अभी तक घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी है. जेल में यह खूनी संघर्ष किस वजह से शुरू हुआ, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.

क्षेत्र के सरकारी हॉस्पिटल के एक ऑफिसर ने कहा कि जेल में हिंसा में घायल 100 से अधिक लोगों को अमरजेंसी वार्ड में लाया गया है. हालांकि, उन्होंने भी प्रशासनिक पाबंदियों की वजह से घायलों की स्थिति पर जानकारी देने से इनकार कर दिया. श्रीलंका की जेलें बहुत ज़्यादा भरी हुई हैं, जहां सिर्फ 10,000 की कुल कैपेसिटी वाले सिस्टम में 39,000 से अधिक कैदी बंद हैं.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version