Boat Accident: बंगाल की खाड़ी में दो नाव दुर्घटनाग्रस्त, 500 से ज्यादा रोहिंग्या समंदर में डूबे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat Accident: हाल ही में म्यांमार के उत्पीड़ित रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को ले जा रही दो नावों बंगाल की खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त होते हुए पलट गई. अब इसमें 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी.

क्या है मामला?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के एक बयान के अनुसार, दो नावें जून के अंत में म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से रवाना हुईं, जिनमें ज्यादातर रोहिंग्या यात्री सवार थे, जिनमें कुछ ऐसे भी थे, जो बांग्लादेश में सीमा पार शरणार्थी शिविरों से आए थे.

क्या कहा एजेंसियों ने?

एक नाव, जिसमें लगभग 250 लोग सवार थे, का प्रस्थान के कुछ ही समय बाद संपर्क टूट गया. दूसरी नाव, जिसमें कथित तौर पर 280 लोग सवार थे, 8 जुलाई को म्यांमार के अय्यारवाडी तट के पास डूब गई. एजेंसियों ने कहा, ‘हालांकि घटनाओं और हताहतों की संख्या की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यूएनएचसीआर और आईओएम संभावित रूप से होने वाले भारी जानमाल की हानि को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version