कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान को बम की धमकी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo Emergency Landing: नागपुर में केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है. बताया जा रहा है कि विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया.

विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया है. यात्रियों को विमान से उतारकर जांच की जा रही है. फिलहाल, विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार, विमान 6E-2706 कोच्चि से सुबह 9.11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. इसका दिल्ली में लैंड करने का समय दोपहर 12.35 बजे था. इस बीच दो घंटे 43 मिनट हवा में रहने के बाद विमान की सुबह 11.54 बजे नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version