दिल्ली विधानसभा, स्पीकर और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, एजेंसिया अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Assembly Bomb Threat: सुरक्षा एजेंसियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब विधानसभा, विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई. इसमें विधानसभा के साथ-साथ मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. मालूम हो कि दिल्ली में बजट सत्र चल रहा है. मंगलवार को बजट पेश होना है. इसी बीच सुबह-सुबह बम की धमकी के चलते हड़कंप मच गया. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट पर आ गईं.

स्विपीकर जेंद्र गुप्ता को अलग से धमकी भरा मेल

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा की आधिकारिक ईमेल पर और 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को अलग से धमकी भरा मेल मिला. इस ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं. इसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, विदेश मंत्री और उपराज्यपाल तरनजीत संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का जिक्र किया गया है.

Several Prominent leaders including Delhi Assembly Speaker received bomb threats

इस धमकी के बाद विधानसभा परिसर और स्पीकर के कमरे की गहन जांच शुरू कर दी गई. सुरक्षा कर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है. फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. लेकिन दिल्ली का बजट पेश होने वाले दिन इस तरह की धमकी से प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version