Flood In Brazil: दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में कुदरत का भयानक कहर से हर कोई कराह रहा है. दक्षिण-पूर्व ब्राजील में भीषण बाढ़ ने कहर बरपाया है. लगातार मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है. अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी हैं, जबकि दर्जनों लोग लापता है, जिनको तलाश जारी है. भयवश लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए विवश हैं. दक्षिणपूर्वी ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में आई भीषण बाढ़ में लगातार मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है.
अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही
ब्राजील के दक्षिणी भाग में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से तबाही मची है. मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश होने की संभावना है. इधर, मिनास गेरैस राज्य में बचाव अभियान जारी है. घर और कस्बे कीचड़ और मलबे से ढके हुए हैं. बचाव कर्मचारी युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चला रहे है.
अब तक 3600 लोग विस्थापित
इससे पहले बुधवार को ब्राजील के अग्निशमन विभाग ने मृतकों की संशोधित संख्या प्रकाशित की और बताया कि लगभग 21 लोग अभी भी लापता हैं. राज्य अग्निशमन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, ब्राजील के दक्षिणपूर्वी राज्य मिनास गेरैस में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है. दमकल विभाग ने बताया कि लगभग 110 किलोमीटर (68 मील) की दूरी पर स्थित जुइज डे फोरा और उबा शहरों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण लगभग 3,600 लोग विस्थापित हो गए, जबकि 21 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.