Budaun Case: बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, खोलेगा बच्चों की हत्या का राज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budaun Case: बरेली की बरादरी थाना पुलिस के सहयोग बदायूं पुलिस ने सेटेलाइट चौराहे से यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे जावेद को गिरफ्तार किया. पुलिस आरोपी को बदायूं ले गई है. जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था.

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर किया गया है. जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था. इसके बाद वीडियो भी जारी किया. जिसमें युवक ऑटो में बैठा दिखाई दे रहा है. वह अपना नाम जावेद बता रहा है. वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया है. जो कुछ भी किया है, उसके बड़े भाई ने किया है.

फरार आरोपी जावेद पर घोषित है इनाम
मालूम हो कि आरोपी जावेद की पुलिस लगातार तलाश कर रही है. उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं है. जावेद की बरेली में लोकेशन मिली थी. जावेद पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था. आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा.

मालूम हो कि बीते मंगलवार की शाम यूपी के बदायूं जिले में मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13 वर्ष) और अहान (6 वर्ष) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी.

ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था. इस घटना के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किलोमीटर दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था. मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं, आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने से गुस्सा भड़क उठा था. लोगों ने जाम लगाकर हंगामा करते हुए दूसरे समुदाय के तीन खोखों में आग लगा दी थी. साजिद को मुठभेड़ में ढेर करने के बाद पुलिस फरार उसके दो साथियों की तलाश में जुटी थी.

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version