CG Naxalite Attack: दंतेवाड़ा में मुठभेड़, सात माओवादी ढेर, फायरिंग जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CG Naxalite Attack: गुरुवार की भोर में दंतेवाड़ा जिले की सीमा में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में अभी भी दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलियां चल रही हैं. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में अब तक सात वर्दीधारी नक्सली ढेर हो चुके हैं. पुलिस नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

जवान नक्सलियों को दे रहे मुंहतोड़ जवाब
बताया जा रहा है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ-सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी. जहां आज भोर में करीब तीन बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई और अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. नक्सलियों द्वारा की जा रही गोलीबारी का पुलिस के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जिसमें हमारे सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है. मैं उनकी बहादुरी को नमन करता हूं.”

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version