Chandigarh Grenade Attack: हैंड ग्रेनेड अटैक के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandigarh Grenade Attack: चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट मामले के मुख्य अपराधी को पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में दबोच लिया है. अमृतसर ग्रामीण के थाना रामदास के गांव पासिया निवासी रोहन मसीह को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया गया है. इस बारे में पंजाब के डीजीपी रौरव यादव ने जानकारी साझा की.

आरोपी के कब्जे से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है. इस मामले से जुड़े दूसरे आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है.

अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की हिरासत में आरोपी है. वहीं प्रारंभिक पूछताछ में रोहन ने 11 सितंबर को चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड विस्फोट में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है.

इससे पहले इसी गांव के निवासी और फिलहाल अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर से आतंकी बने हैप्पी पासी ने चंडीगढ़ सेक्टर 10 के घर में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी.

सुबह गांव पहुंची पुलिस ने गांव से रोहन के पुराने संपर्क नंबर भी जुटाने शुरू कर दिए हैं. रोहन द्वारा पिछले कुछ वर्षों में किए गए कामों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रोहन अमेरिका स्थित आतंकवादी हैप्पी पछिया के संपर्क में कैसे आया.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version