Chhattisgarh: सहायक आयुक्त के आवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कोरबाः एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी के घर पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि आज भोर में टीम सहायक आयुक्त के घर पर पहुंची. जहां दो वाहनों में नौ सदस्य सवार थे. सहायक आयुक्त के घर पर कार्रवाई जारी है और तमाम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

बताया गया है कि एंटी करप्शन की टीम बीती शाम सात बजे पहुंची थी. जहां आबकारी सहायक आयुक्त के घर पर ताला लगा हुआ था. इसके बाद टीम ने घर पर सील बंद की कार्रवाई कर दी. इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई. तड़के टीम फिर से मौके पर पहुंची. जहां सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी को तलब किया गया.

इसके बाद सील बंद कमरे को खोलकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई. सहायक आयुक्त के घर के बाहर कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर तैनात है, जांच जारी है.

बताया जा रहा है कि आबकारी सहायक आयुक्त चर्चित अधिकारी है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सहायक आयुक्त के बारे में और भी जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा उनके और स्टाफ से भी संपर्क करने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में नव सदस्य टीम पहुंची हुई है. जहां दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version