छत्तीसगढ़ः दंतेवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जगदलपुरः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां आज दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मौके से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं.

अभी भी सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खात्मे का अभियान जारी है. दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है. सभी सुरक्षाबल सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर आज सुबह सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. इसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके सुरक्षा बल की नक्सलियों से मुठभेड़ शुरु हो गई. अभी भी मुठभेड़ जारी है.

Latest News

UP: आज से प्रदेश में बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, जाने कितना बढ़ेगा जेब पर बोझ

UP: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों पर बुधवार से टोल भी महंगा हो जाएगा. ऐसे में नवाबगंज,...

More Articles Like This

Exit mobile version