Chhattisgarh: नारायणपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को दिया ढेर, जारी है मुठभेड़

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यह मुठभेड़ नारायणपुर जिले में सोमवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है. अभी भी मुठभेड़ जारी है. रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, अभी भी रुक-रुककर गोलीबारी जारी है.

मारे गए नक्सली के पास से हथियार बरामद

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने एक पुरुष माओवादी का शव और उसके पास से हथियार बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, यह अभियान माओवादियों की गतिविधि को रोकने के लिए चलाया गया है. मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है और पूरी कार्रवाई खत्म होने के बाद ही इस मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

Latest News

भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, अब देसी कंपनियां ही बनाएंगी DRDO की विकसित मिसाइलें

New Delhi: भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया...

More Articles Like This