Chhattisgarh: सुकमा में नक्सली मुठभेड़, एक SI शहीद, कांस्टेबल घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले की खबर आ रही है. यहां रविवार की सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ 165वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी बलिदान हो गए. जबकि कांस्टेबल रामू घायल हो गए. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद और इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है. चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल द्वारा आसपास के इलाके की सघन सर्चिंग जारी है.

मुख्यमंत्री ने शहादत को नमन किया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है. उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने घटना में घायल जवान रामू के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. घायल जवान को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है.

Latest News

वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर पकड़ा गया,1.202 KG सोना बरामद

Gold Smuggling: राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की...

More Articles Like This

Exit mobile version