छत्तीसगढ़ः एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता पुलिस के फंदे में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जगदलपुरः एसआईबी की टीम ने तेलंगाना राज्य के महबूबनगर में बस्तर में आतंक मचाने वाली महिला नक्सली सुजाता को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्त में आई महिला नक्सली सुजाता पर एक करोड़ का इनाम घोषित है.

दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी है सुजाता
जानकारी के अनुसार, सुजाता दुर्दांत नक्सली किशन की पत्नी है, जो पिछले तीन दशक से तेलंगाना, बंगाल और बस्तर में काफी सक्रिय थी. डीकेएसजेडसी सचिव रामन्ना की मौत के बाद नक्सलियों के टॉप लीडरों ने सुजाता को बस्तर प्रभारी बनाया था. केंद्रीय कमेटी सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज के रूप में सुजाता उर्फ मेनी बाई उर्फ जानकी का अधिकांश समय बस्तर के जंगलों में बीता है.

सुजाता बस्तर के अंदुरुनी इलाकों के बारे में काफी जानकारी रखती थी. बीजापुर के तर्रेम थाना के भट्टीगुड़ा, तुमलपाट और मीनागुट्टा के जंगलों में अक्सर सुजाता को देखा जाता था. मेहबूबनगर से तेलंगाना पुलिस ने सुजाता को गिरफ्तार किया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version