छत्तीसगढ़ः तीन बच्चों संग मां-बाप ने खाया जहर, बच्चों की मौत, दंपती गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कांकेर: छत्तीसगढ़ से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें तीन बच्चों की जहां मौत हो गई, वह दंपती का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है. मन को दुखी करने वाली यह घटना कांकेर जिले में हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र बैरागी (36 वर्ष) और उसकी पत्नी ने कथित तौर पर अपनी बेटियों जुतिका बैरागी (9 वर्ष), दीप्ति (12) और 6 वर्षीय बेटे देवराज को जहर दिया और रात के खाने के दौरान खुद भी जहर खा लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया

एक पुलिस अधिकारी ने बताया यह घटना शुक्रवार देर रात को परतापुर थाना क्षेत्र के परलकोट गांव-70 में हुई. अधिकारी ने बताया कि बच्चों की मौत के बाद पड़ोसियों ने दंपत्ति को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी. दंपत्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. पड़ोसियों ने बताया कि परिवार कुछ समय से आर्थिक समस्याओं से ग्रसित था.

पिता ने बच्चों को खाने में दिया जहर

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र बैरागी ने खाने में जहर मिलाकर अपने बच्चों दीप्ती बैरागी, जुतिका बैरागी और देवराज बैरागी (6) को खिला दिया था. इसके बाद बैरागी और उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया. अधिकारियों ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत हो गई है और पति-पत्नी का गंभीर हालत में पंखाजूर के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ठीक नहीं थी परिवार की आर्थिक स्थिति

घटनास्थल पर लिए गए फोटो में देखा जा सकता है कि घर में जमीन पर बिछे एक बिस्तर पर तीन बच्चों के शव हैं और शवों के करीब थालियों में भोजन परोसा हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. संभवत: इसी वजह से परिवार ने यह घातक कदम उठाया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News

अमेरिका की चेतावनी के बीच ईरानी नागरिकों को फोन पर मिला अलर्ट- ‘Wait and see’

US President is a man of action :  ‘अमेरिकी राष्ट्रपति का मतलब" कार्रवाई करने वाला व्यक्ति. इंतजार कीजिए और...

More Articles Like This

Exit mobile version