Chhindwara: वाहन से भाग रहे युवक को रोक रहे थे ASI, मारी टक्कर, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhindwara: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. यहां परासिया के पेट्रोल पंप पर डीजल डालने के बाद मारपीट कर भाग रहे आरोपियों ने रोकने के प्रयास कर रहे एक पुलिसकर्मी को वाहन से टक्कर मार दिया. गंभीर रूप से घायल होने से पुलिसकर्मी की मौत हो गई. आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

पेट्रोल पंप से डीजल भरवा कर बिना पैसे दिए भाग रहा था युवक
एडिशनल एसपी से मिली जानकारी के अनुसार, माहुलझिर थाने में पदस्थ एएसआई नरेश शर्मा (52 वर्ष) को डायल हंड्रेड से सूचना मिली थी कि कुछ लोग न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरवा कर मारपीट कर बिना पैसे दिए भाग रहे हैं. इस सूचना पर नरेश थाने के सामने खड़े होकर उक्त बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास करने लगे. तभी बोलेरो में बैठे कथित आरोपियों ने उनके ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इस में हादसे में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए. तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कथित वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

नशे में धुत था कार सवार
पुलिस की माने तो आरोपी कार चालक शराब के नशे में धुत था. काफी तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पुलिसकर्मी को इस कदर टक्कर मारी की नाक और सर में गंभीर चोटें आ गई और उनकी मौत हो गई. फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version