कोलंबिया: नए राष्ट्रपति के पदभार संभालने के 24 घंटे बाद कार बम ब्लास्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Colombia Blast: कोलंबिया से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां नए राष्ट्रपति के रूप में रूढ़िवादी नेता अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शनिवार को एक कार बम ब्लास्ट की घटना हुई. यह जानकारी सेना ने दी. सेना ने आरोप लगाया कि यह हमला ‘रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया’ (एफएआरसी) के दो बागी गुटों ने किया. इन गुटों ने एफएआरसी और कोलंबिया सरकार के बीच करीब एक दशक पहले हुए शांति समझौते को स्वीकार नहीं किया था.

यह ब्लास्ट देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के मुख्य मार्ग ‘पैन-अमेरिकन हाईवे’ पर एक टोल प्लाजा में हुआ. सेना ने बताया कि हमले में दो सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आई है. एक सुरक्षाकर्मी ने प्राधिकारियों को बताया कि विस्फोट जिस कार में हुआ, उसे एक व्यक्ति वहां छोड़कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया था. देश के परिवहन मंत्री एल्सा नोगुएरा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि इलाके में यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. राजनीति में नए 48 वर्षीय वकील और कारोबारी दे ला एस्प्रिएला ने जून में हुए राष्ट्रपति चुनाव में प्रगतिशील विचारधारा वाले सीनेटर एवं पूर्व राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो के सहयोगी इवान सेपेडा को मामूली अंतर से हराकर जीत हासिल की थी.

Latest News

Sawan 2026: सावन की बारिश का पानी दिला सकता है सुख-समृद्धि! जानिए आर्थिक तंगी और मानसिक अशांति दूर करने के उपाय

सावन की बारिश के पानी को ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में खास माना गया है. आर्थिक परेशानी, स्वास्थ्य और चंद्रमा से जुड़े कुछ उपायों में बारिश के पानी के इस्तेमाल की मान्यता है. जानिए ये आसान उपाय.

More Articles Like This

Exit mobile version