Crime News: बीच बाजार में एक-दूसरे पर टूट पड़ी पापा की परी, वीडियो वायरल

Chattisgarh News: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ से मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं बीच बाजार 2 गुटों की लड़कियां एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसा रही हैं. इस दौरान लोग हैरान रह गए. इस मामले में पुलिस ने बताया कि लड़कियों की लड़ाई का एक वीडियो जानकारी में आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर शहर का है. वीडियो में बीच बाजार में 2 ग्रूप की लड़कियां एक दूसरे की बुरी तहर पिटाई करती नजर आ रही हैं. लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन लड़कियां नहीं मानी. वीडियो में वह एक दूसरे के बाल खींचते, लात-घूसों की बरसात करते नजर आ रही हैं. मामला शहर कोतवाली के बाजारपारा पैलेस रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने का है. हालांकि, ये लड़कियां एक-दूसरे को किस बात को लेकर मारपीट कर रही थी, इसका पता नहीं चल सका है.

पुलिस की मानें तो मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है. इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है. शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी. जानकारी के मुताबिक ये लड़कियां खालपारा इलाके की रहने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- Royal Enfield Bullet 350 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version