दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्पशूटर प्रदीप सिंह को किया गिरफ्तार; हथियार और कारतूस बरामद

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग के शार्पशूटर प्रदीप सिंह को दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. स्पेशल सेल ने शार्पशूटर प्रदीप सिंह के पास से अत्याधुनिक हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं.

बता दें कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग के शार्पशूटर प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है. इसके पास से दिल्ली पुलिस को अत्याधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस भी मिला है. पुलिस को इस आरोपी की तलाश लंबे समय से थी. इस पर पहले से ही अपहरण, लूट और हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं.

आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग देश के टॉप गैंग्सटर्स में से एक है. लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग का नेटवर्क देशभर में फैला है. दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए में इस गैंग का सबसे ज्यादा दबदबा है. गैंग का मुखिया लॉरेंस बिश्नोई लंबे अरसे से तिहाड़ जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें- जानिए कौन थे वो चमत्‍कारी बाबा, जिन्होंने 33 साल पहले की थी राम मंदिर निर्माण को लेकर भविष्यवाणी!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version