Noida Police से हुई मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida: यूपी के गौतमबुद्ध नगर में शनिवार की देर रात पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में एडमिट कराया. आरोपी के पास से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और खोखा कारतूस मिला.

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 126 थाना पुलिस पुश्ता रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक युवक बाइक से आता हुआ दिखाई दिया. जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा, जब पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से आरोपी युवक घायल हो गया. पुलिस ने उसे अरेस्‍ट कर अस्पताल में भर्ती कराया.

दिल्ली का रहने वाला है बदमाश

आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और कारतूस का खोखा के अलावा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. आरोपी की पहचान सूरज तिवारी उर्फ राहुल के रूप में की गई है. सूरज जेजे कॉलोनी, थाना कालिंदी कुंज, दिल्ली का रहने वाला है. आरोपी पर पहले से दिल्ली के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस जांच-पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version