क्रोएशिया: सावा नदी में पलटी अवैध प्रवासियों को ले जा रही नाव, तीन की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Croatia Boat Mishap: दक्षिण पूर्व यूरोप का देश क्रोएशिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी क्रोएशिया में गुरुवार सुबह सावा नदी में एक नाव पलट गई. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए. यह हादसा सलावोंस्की ब्रॉड शहर में बॉस्निया की सीमा के पास हुआ. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अवैध प्रवासी घने धुंध में नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी नाव पलट गई.

इस दुर्घटना को लेकर दमकलकर्मी इवान वुलेटा ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को सुबह 5:30 बजे कॉल मिली और उन्होंने रेस्क्यू बोट से राहत कार्य शुरू किया. वहीं, पुलिस ने बताया कि बोस्निया का एक शख्स लोगों की तस्करी के शक में हिरासत में है और अस्पताल में भर्ती है. मीडिया रिपोर्टस की माने तो अभी घायलों और मृतकों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं हुआ है.

Latest News

फ्रांस में दंगों पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस’, मैक्रों को दी चेतावनी

France Protest: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में जारी विरोध प्रदर्शनों और प्रवासियों को लेकर बड़ा बयान दिया...

More Articles Like This

Exit mobile version